खबर के अनुसार बिहार में नोटिस के बावजूद जिन छात्रों ने लोन की राशि नहीं लौटाई है उनके ऊपर नीलाम पत्र वाद दायर किया जा रहा है। बिहार के भभुआ जिले में ऋण की राशि लेने के बाद वापस नहीं करने वाले 707 लाभुकों पर नीलाम पत्र वाद किया गया है।
वहीं, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का पैसा नहीं लौटाने वाले 270 छात्रों को नोटिस भेजी गई है। साथ ही साथ जल्द से जल्द पैसा लौटाने के निर्देश दिए गए हैं। बिहार में बहुत से छात्र-छात्राएं ऐसे हैं जो नौकरी लगने के बाद भी बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का पैसा नहीं लौटा रहे हैं।
दरअसल बिहार में बिहार क्रेडिट कार्ड योजना के तहत सरकार बीएससी, बीए, बीबीए, बीसीए, एमसीए, मेडिकल, इंजीनियरिंग, प्रबंधन, विधि, नर्सिग आदि कोर्स के लिए 4 लाख तक लोन देती हैं। हालांकि पढ़ाई के बाद इस लोन की राशि को लौटानी होती हैं।

0 comments:
Post a Comment