जमीन, आसमान, समुद्र में भारत की 'परमाणु ताकत'

नई दिल्ली: भारत की परमाणु ताकत समुद्र, आसमान और जमीन में विभिन्न प्रणालियों के माध्यम से विकसित हुई है। एक रिपोर्ट के मुतबिक जिस देश के पास परमाणु हथियारों को जमीन, हवा, और समुद्र से दागने की क्षमता हो उसे न्यूक्लियर ट्रायड कहा जाता हैं।

खबर के अनुसार दुनिया में केवल चार देशों के पास न्यूक्लियर ट्रायड है: संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, भारत और चीन। भारत की यह तीनों श्रेणियों में परमाणु शक्ति न केवल उसकी रक्षा की क्षमता को बढ़ाती है, बल्कि वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण रणनीतिक शक्ति के रूप में उसकी स्थिति को भी मजबूत करती है।

जमीन, आसमान, समुद्र में भारत की 'परमाणु ताकत'

1 .जमीन पर: भारत के पास भूमि आधारित परमाणु मिसाइलें हैं, जैसे कि अग्नि और पृथ्वी मिसाइल सिस्टम। अग्नि-5 जैसी मिसाइलें लंबी दूरी तक परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता रखती हैं। यह एक साथ कई परमाणु हथियार को ले जा सकती हैं।

2 .आसमान में: भारतीय वायुसेना के पास परमाणु सक्षम लड़ाकू विमान हैं, जैसे कि सुखोई-30, राफेल, मिराज और मिग-29, जो परमाणु बमों को ले जा सकते हैं।

3 .समुद्र में: भारतीय नौसेना के पास परमाणु सक्षम पनडुब्बियां हैं, जैसे कि INS अरिहंत। ये पनडुब्बियां समुद्र में छिपकर परमाणु हमले की क्षमता प्रदान करती हैं, जिससे भारत की सामरिक सुरक्षा में वृद्धि होती है। भारत के पास पनडुब्बी से लॉन्च होने वाली K-4, K-5 आदि मिसाइलें हैं।

0 comments:

Post a Comment