दुनिया के 5 सबसे शक्तिशाली बम, इन देशों के पास

न्यूज डेस्क: परमाणु बम एक ऐसा विस्फोटक उपकरण है जो परमाणु विखंडन या थर्मोन्यूक्लियर संलयन  की प्रक्रिया का उपयोग करता है। ये बम अत्यधिक विनाशकारी होते हैं और इनके उपयोग से व्यापक स्तर पर तबाही हो सकती है।

दुनिया के 5 सबसे शक्तिशाली बम, इन देशों के पास. 

1 .जार बम (Tsar Bomba) - 58 मेगाटन: यह बम 1961 में सोवियत संघ द्वारा परीक्षण किया गया। यह सबसे शक्तिशाली परमाणु बम है, जिसका विस्फोट इतना विशाल था कि पूरे शहर को मिट्टी में मिला सकता था।

2 .कैसल ब्रावो (Castle Bravo) - 15 मेगाटन: यह अमेरिका द्वारा 1954 में परीक्षण किया गया। यह बम एक बहुत बड़े परमाणु मशरूम का निर्माण करता है, जिसकी ऊँचाई 40 किमी तक पहुँचती है।

3 .कैसल यांकी (Castle Yankee) - 13.5 मेगाटन: यह भी अमेरिका का एक बम है, जो छोटे आकार में बहुत अधिक शक्ति रखता है। इसका परीक्षण भी कैसल प्रोजेक्ट के तहत किया गया।

4 .आइवी माइक (Ivy Mike) - 12 मेगाटन: यह पहला थर्मोन्यूक्लियर बम था, जो 1952 में परीक्षण किया गया। इसका प्रभाव इतना बड़ा था कि यह पूरे द्वीप को नष्ट कर दिया।

5 .कैसल रोमियो (Castle Romeo) - 11 मेगाटन: यह बम 1954 में परीक्षण किया गया और इसके परीक्षण के दौरान भारी विनाश हुआ था।

0 comments:

Post a Comment