खबर के अनुसार जिले में अक्टूबर माह से रबी की फसलों की बुवाई शुरू हो गई हैं। जिसे देखते हुए कृषि विभाग के द्वारा जिले के राजकीय कृषि बीज भंडारों पर सरसों का बीज पहुंचाया जा चुका है, जो कि किसानों को निशुल्क में उपलब्ध कराया जा रहा ह।
राजकीय बीज भंडार प्रभारी बिजुआ विनोद कुमार यादव जनकारी देते हुए बताया हैं की जिले के किसान सरसों की खेती के लिए फ्री में बीज प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा है की जैसे-जैसे बीज भंडार पर बीज उपलब्ध होगा। किसानों को जानकारी देकर उसे उपलब्ध कराया जाएगा।
दरअसल उत्तर प्रदेश के लखीमपुरी खीरी जिले में जिले में 15 राजकीय कृषि बीज भंडार हैं। ये बीज भंडार जिले के प्रत्येक ब्लॉक में स्थित हैं। किसानों को यहां सरसों का बीज और उसके मिनीकिट उपलब्ध कराई जाएगी। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment