खबर के अनुसार राज्य के 15 जिलों के 16 रजिस्ट्री कार्यालयों में 21 अक्टूबर से ई-निबंधन सुविधा शुरू हो रही है। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। इस नई सुविधा के शुरू होने के बाद लोग घर बैठे जमीन की ऑनलाइन रजिस्ट्री करा सकेंगे।
बता दें की सुविधा के तहत क्रेता और विक्रेता घर बैठे ऑनलाइन निबंधन के सभी कागजात जमा कर सकते हैं और रजिस्ट्री का समय ले सकते हैं। मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग के सुशील कुमार सुमन, उप निबंधन महानिरीक्षक बिहार पटना ने मंगलवार को यह निर्देश दिया है।
इन जिलों में होगी ऑनलाइन रजिस्ट्री।
भोजपुर जिले के आरा और जगदीशपुर निबंधन कार्यालय।
बलिया (बेगूसराय), शेरघाटी (गया), फुलवरिया (गोपालगंज) निबंधन कार्यालय।
मनिहारी (कटिहार), सूर्यगढ़ा (लखीसराय), फुलपरास (मधुबनी) निबंधन कार्यालय।
पश्चिम चम्पारण (बेतिया), कैमूर (भभुआ), फारबिसगंज (अररिया) निबंधन कार्यालय।
केसरिया (पूर्वी चम्पारण), हिलसा (नालन्दा), भूतही (सीतामढ़ी) एवं त्रिवेणीगंज (सुपौल) निबंधन कार्यालय।
.png)
0 comments:
Post a Comment