बिहार में इतने दिनों तक जमीन की रजिस्ट्री पर रोक

बक्सर: बिहार में जमीन की खरीद-बिक्री करने वाले लोगों के लिए बक्सर से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जिला निबंधन कार्यालय और अवर निबंधन कार्यालय डुमरांव में शनिवार और सोमवार को जमीन की रजिस्ट्री नहीं होगी। इसको लेकर आदेश जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार बिहार के इस निबंधन कार्यालय में जमीन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की गई हैं। वहीं शनिवार और सोमवार को दोनों निबंधन कार्यालयों में सॉफ्टवेयर को अपडेट और टेस्टिंग करने का काम होगा। इसलिए जमीन की रजिस्ट्री पर रोक रहेगी।

बता दें की सोमवार को पहले रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन आवेदन होगा। इसके बाद मंगलवार से जमीन की रजिस्ट्री शुरू कर दी जाएगी। निबंधन कार्यालय से ऑनलाइन तिथि और समय निर्धारित किया जाएगा। निबंधन कार्यालय से तय तिथि समय पर जमीन की रजिस्ट्री कर दी जाएगी।

दरअसल बक्सर जिले के इस निबंधन कार्यालय में अब पुराने नियम के अनुसार जमीन की रजिस्ट्री नहीं होगी। लोगों को अब जमीन की रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन के द्वारा ही आवेदन करना होगा। नवंबर महीने से बिहार के सभी जिलों में रजिस्ट्री की ऑनलाइन व्यवस्था लागू हो जाएगी।

0 comments:

Post a Comment