1 .रूस: मिसाइल शक्ति का पर्याय
रूस को दुनिया का सबसे बड़ा मिसाइल जखीरा रखने वाला देश माना जाता है। RS-28 Sarmat जैसी मिसाइलें, जिन्हें 'शैतान-2' के नाम से जाना जाता है, 18,000 किलोमीटर की दूरी तक वार कर सकती हैं और कई परमाणु हथियार एक साथ ले जा सकती हैं।
2 .अमेरिका: वैश्विक ताकत
अमेरिका के पास Minuteman III जैसी ICBM और Trident II जैसी पनडुब्बी से लॉन्च की जाने वाली मिसाइलें हैं। जिसकी रेंज 13000 किलोमीटर तक बताई जाती हैं। ये मिसाइलें दुनिया के किसी भी कोनो को तबाह करने की ताकत रखती हैं।
3 .चीन: तेजी से उभरती शक्ति
चीन ने हाल के वर्षों में अपनी मिसाइल तकनीक को बहुत तेजी से उन्नत किया है। DF-41 उसकी सबसे शक्तिशाली ICBM मानी जाती है, जिसकी रेंज 15,000 किमी तक है। ये मिसाइल चीन से अमेरिका को भी टारगेट कर सकती हैं।
4 .उत्तर कोरिया: खतरे की घंटी
भले ही उत्तर कोरिया की आर्थिक स्थिति कमजोर हो, लेकिन उसकी मिसाइल क्षमता किसी भी बड़े देश के लिए खतरे की घंटी है। Hwasong-17 नामक ICBM की रेंज 15,000 किमी तक मानी जाती है, जिससे अमेरिका तक हमला संभव हो सकता है।
5 .ब्रिटेन: सीमित लेकिन प्रभावी ताकत
ब्रिटेन के पास मिसाइल तकनीक सीमित है, लेकिन अत्यधिक प्रभावी है। वह अमेरिका के Trident II D5 मिसाइल सिस्टम का इस्तेमाल करता है, जिसे उसकी पनडुब्बियों से लॉन्च किया जाता है। इसकी रंज 12000 किमी के आसपास बताई जाती हैं।
6 . फ्रांस: स्वतंत्र परमाणु शक्ति
फ्रांस के पास M51 नामक बैलिस्टिक मिसाइलें हैं, जो परमाणु हथियारों को पनडुब्बियों से लॉन्च करने की क्षमता रखती हैं। इसकी रंज 12000 किमी हैं। फ्रांस की नीति पूरी तरह आत्मनिर्भरता पर आधारित है और वह NATO से अलग अपनी परमाणु रणनीति रखता है।
7 .भारत: तेजी से बढ़ती ताकत
भारत की मिसाइल क्षमता पिछले दो दशकों में अत्यधिक उन्नत हुई है। Agni-V सबसे लंबी दूरी की ICBM है, जिसकी रेंज 5,000-7,000 किमी तक है। इसके अलावे भारत अन्य कई तरह की मिसाइल तकनीक को भी विकसित कर रहा हैं।
0 comments:
Post a Comment