1. गाजर (Carrot):
गाजर को आंखों का बेस्ट फ्रेंड कहा जाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में बेटा-कैरोटीन होता है, जो शरीर में जाकर विटामिन A में बदलता है। विटामिन A रेटिना को स्वस्थ रखने और नाइट ब्लाइंडनेस को रोकने में सहायक होता है।
2. पालक (Spinach):
पालक में ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो आंखों की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं का खतरा घटाते हैं।
3. शकरकंद (Sweet Potato):
गाजर की ही तरह शकरकंद भी विटामिन A से भरपूर होती है। ये आंखों की नमी बनाए रखने और दृष्टि को तेज करने में मदद करती है।
4. ब्रोकली (Broccoli):
ब्रोकली में विटामिन C और बीटा-कैरोटीन के अलावा ल्यूटिन भी होता है, जो आंखों को धूप से होने वाले नुकसान से बचाता है।
5. टमाटर (Tomato):
टमाटर में मौजूद लाइकोपीन, आंखों की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है। यह उम्र से जुड़ी आंखों की बीमारियों को रोकने में सहायक है।
6. भिंडी (Okra):
भिंडी में पाए जाने वाला जिंक और विटामिन A आंखों की रोशनी को बढ़ावा देता है। यह रेटिना की कार्यक्षमता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।
0 comments:
Post a Comment