भारतीय सेना रेजिमेंटों का युद्धघोष और आदर्श वाक्य

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। पिछले तीन दिनों से भारतीय सेना की सर्जिकल कार्रवाई ने दुश्मन खेमे में खलबली मचा दी है। इस दौरान न केवल हथियार गरजे, बल्कि भारतीय रेजिमेंटों के वीर जवानों की बुलंद आवाज़ें भी सीमा पार गूंज उठीं। ये सिर्फ नारे नहीं, बल्कि वो युद्धघोष हैं जो दुश्मनों के दिलों में खौफ और देशवासियों के मन में गर्व भर देते हैं।

बता दें की भारतीय सेना की हर रेजिमेंट का अपना एक विशिष्ट युद्धघोष और आदर्श वाक्य होता है, जो युद्धभूमि में उनके जोश, पराक्रम और संकल्प का प्रतीक बनते हैं। आइए जानते हैं कि किन जयघोषों के साथ हमारी सेना ने दुश्मनों को करारा जवाब दिया।

रेजिमेंट वार युद्धघोष और आदर्श वाक्य

1 .राजपूताना राइफल्स

युद्धघोष: “राजा रामचंद्र की जय”

आदर्श वाक्य: वीर भोग्य वसुंधरा — वीर ही धरती के अधिकारी होते हैं।

2 .पंजाब रेजिमेंट

युद्धघोष: “जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल”

आदर्श वाक्य: स्थल वा जल — कहीं भी लड़ने को तैयार।

3 .जाट रेजिमेंट

युद्धघोष: “जाट बलवान जय भगवान”

आदर्श वाक्य: संगठन व वीरता

4 .गोरखा रेजिमेंट

युद्धघोष: “जय महाकाली, आयो गोरखाली”

आदर्श वाक्य: कायर हुनु भन्दा मर्नु राम्रो — कायरता से बेहतर है शौर्यपूर्ण मृत्यु।

5 .राजपूत रेजिमेंट

युद्धघोष: “बजरंग बली की जय”

आदर्श वाक्य: सर्वत्र विजय

6 .मद्रास रेजिमेंट

युद्धघोष: “वीर मद्रासी, अडि कोल्लू, अडि कोल्लू”

आदर्श वाक्य: स्वधर्मे निधनं श्रेय: — अपने धर्म में मरना श्रेष्ठ है।

7 .मराठा लाइट इंफेंट्री

युद्धघोष: “बोल छत्रपति शिवाजी महाराज की जय”

आदर्श वाक्य: ड्यूटी, ऑनर, करेज

8 .कुमाऊं रेजिमेंट

युद्धघोष: “बजरंग बली की जय, कालिका माता की जय”

आदर्श वाक्य: पराक्रमो विजयते — साहस ही विजय दिलाता है।

9 .गढ़वाल राइफल्स

युद्धघोष: “बद्री विशाल की जय”

आदर्श वाक्य: युद्ध कीर्ति निश्चय

10 .सिख रेजिमेंट

युद्धघोष: “जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल”

आदर्श वाक्य: निश्चय कर अपनी जीत करूँ

11 .डोगरा रेजिमेंट

युद्धघोष: “ज्वाला माता की जय”

आदर्श वाक्य: कर्तव्यं अन्वात्मा

12 .जम्मू-कश्मीर राइफल्स

युद्धघोष: “दुर्गा माता की जय”

आदर्श वाक्य: प्रशत रणवीरता — पूर्ण युद्धवीरता।

13 .बिहार रेजिमेंट

युद्धघोष: “जय बजरंगबली”

आदर्श वाक्य: करम ही धरम

14 .टेरिटोरियल आर्मी

युद्धघोष: “जय श्री राम”

आदर्श वाक्य: सावधानी से शूरता

0 comments:

Post a Comment