फौलादी शरीर चाहिए? तो रोज खाएं भीगें बादाम और चना

हेल्थ डेस्क। अगर आप एक मजबूत, फौलादी शरीर की चाह रखते हैं, तो महंगे सप्लीमेंट्स और प्रोटीन शेक्स से पहले एक बार अपनी रसोई में रखे दो सुपरफूड्स की तरफ नज़र घुमा लीजिए — भीगे बादाम और चना। ये दो सस्ते लेकिन पोषण से भरपूर खाद्य पदार्थ आपकी मांसपेशियों को मजबूती देने, शरीर की ऊर्जा बढ़ाने और संपूर्ण स्वास्थ्य सुधारने में मददगार साबित हो सकते हैं।

1 .क्यों खास हैं भीगे बादाम?

बादाम में मौजूद विटामिन E, मैग्नीशियम, और हेल्दी फैट्स शरीर को अंदर से मज़बूत बनाते हैं। रातभर पानी में भिगोने से इसके छिलके नरम हो जाते हैं और पोषक तत्व बेहतर तरीके से अवशोषित होते हैं। इसके सेवन से शरीर में नई ताकत आती हैं।

भीगे बादाम के फायदे:  मांसपेशियों की रिकवरी में मदद करते हैं, दिल को स्वस्थ रखते हैं, टेस्टोस्टेरोन स्तर को संतुलित रखते हैं, दिमागी क्षमता और फोकस बढ़ाते हैं। 

2 .चने प्रोटीन का भंडार

काले चने खासकर पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और जिंक होता है, जो शरीर की ऊर्जा बढ़ाते हैं और मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करते हैं। इसलिए पुरुष रोज सुबह के समय इसका सेवन करें।

भीगे हुए चने के फायदे: पाचन को दुरुस्त रखते हैं, ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित करते हैं, लंबे समय तक पेट भरा रखने का अहसास देते हैं, हार्मोन बैलेंस में मदद करते हैं। 

कब और कैसे करें सेवन?

रात में 5–7 बादाम और एक मुट्ठी काले चने पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट इन्हें खाएं। एक्सरसाइज करने वालों के लिए ये एक बेहतरीन नैचुरल प्री-वर्कआउट स्नैक है।

0 comments:

Post a Comment