1. बीटरूट जूस
चुकंदर को नेचुरल स्टैमिना बूस्टर कहा जाता है। इसमें नाइट्रेट्स भरपूर होते हैं जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड बनाते हैं। इससे रक्त संचार बेहतर होता है और थकावट कम लगती है। बीटरूट जूस मांसपेशियों तक अधिक ऑक्सीजन पहुंचाता है, जिससे वर्कआउट करने की क्षमता भी बढ़ती है।
सेवन विधि: सुबह खाली पेट एक गिलास ताजा चुकंदर का रस लें। चाहें तो इसमें गाजर और नींबू का रस मिलाकर स्वाद बढ़ा सकते हैं।
2. आंवला और शहद जूस
आंवला विटामिन C का पावरहाउस है, जो इम्यूनिटी के साथ-साथ टेस्टोस्टेरोन लेवल को भी सपोर्ट करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करते हैं और थकान को दूर करते हैं। शहद इसमें नैचुरल एनर्जी जोड़ता है।
सेवन विधि: 1 कप ताजा आंवला रस में 1 चम्मच शुद्ध शहद मिलाकर सुबह सेवन करें।
3. केला, बादाम और दूध का स्मूदी-जूस
केला शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है, जबकि बादाम में मौजूद हेल्दी फैट्स और विटामिन E स्टैमिना और सेक्सुअल हेल्थ दोनों के लिए फायदेमंद हैं। दूध में प्रोटीन होता है, जो मसल्स रिकवरी और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।
सेवन विधि: एक केला, 5-6 भीगे बादाम और एक गिलास दूध को मिक्स करके स्मूदी तैयार करें। यह नाश्ते में लिया जा सकता है।
4. तरबूज और तुलसी जूस
तरबूज में सिट्रूलिन नामक अमीनो एसिड होता है, जो रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है और थकान दूर करता है। तुलसी में रोग प्रतिरोधक शक्ति को मजबूत करने वाले तत्व होते हैं, जो मानसिक तनाव को कम करते हैं।
सेवन विधि: तरबूज के टुकड़ों का रस निकालें और उसमें 4-5 तुलसी की पत्तियां मिलाकर ब्लेंड करें। यह जूस शरीर को ठंडक और ऊर्जा दोनों देता है।
0 comments:
Post a Comment