यूपी में मक्का की खरीद शुरू: किसानों को मिला बड़ा लाभ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने रबी सीजन में पहली बार मक्का की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सीधे किसानों से शुरू कर दी है। यह पहल किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मक्का खरीद की प्रक्रिया

यह खरीद प्रक्रिया 15 जून से शुरू होकर 31 जुलाई 2025 तक चलेगी। सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी के तहत मक्का की खरीद ₹2225 प्रति कुंतल की दर से की जाएगी। यह क्रय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक नामित क्रय केंद्रों पर होगी।

कहां-कहां होगी मक्का की खरीद?

राज्य सरकार ने मक्का खरीद के लिए अनेक जनपदों में क्रय केंद्र स्थापित किए हैं। इनमें प्रमुख जिले शामिल हैं: बदायूं, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर, औरैया, कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद, बहराइच, बलिया, गोंडा, संभल, रामपुर, अयोध्या और मीरजापुर। इन केंद्रों पर किसान अपनी उपज सीधे लाकर बेच सकते हैं, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी और किसानों को उचित मूल्य प्राप्त होगा।

मक्का बेचने के लिए पंजीकरण अनिवार्य

मक्का बिक्री के लिए किसानों को पहले से पंजीकरण कराना आवश्यक है। इसके लिए सरकार ने दो माध्यम उपलब्ध कराए हैं: वेबसाइट http://fcs.up.gov.in/ और मोबाइल ऐप "यूपी किसान मित्र", पंजीकरण के दौरान किसानों को अपना सक्रिय मोबाइल नंबर देना होगा, जिससे ओटीपी के माध्यम से सत्यापन कर पंजीकरण पूरा किया जा सके।

0 comments:

Post a Comment