सभी 38 जिलों का विकल्प अनिवार्य
इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह है कि उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरते समय बिहार के सभी 38 जिलों का विकल्प देना अनिवार्य होगा। यदि कोई अभ्यर्थी सीमित जिलों का चयन करता है और मेरिट के आधार पर उसे किसी अन्य जिले में तैनाती मिलती है, तो उसका चयन मान्य नहीं किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को अधिकतम जिलों का विकल्प चुनने की सलाह दी गई है।
फीस जमा करने की प्रक्रिया बदली
इस बार आवेदन शुल्क पहले जमा करना होगा, उसके बाद ही आवेदन फॉर्म भरने का लिंक सक्रिय होगा। यानी बिना भुगतान किए कोई भी उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं कर सकेगा।
तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
इस बार आवेदन प्रक्रिया को तीन चरणों में बांटा गया है:
पहला चरण: ओटीआर (One Time Registration)
दूसरा चरण: प्रोफाइल तैयार करना
तीसरा चरण: मुख्य आवेदन फॉर्म भरना
अधिकारियों ने सलाह दी है कि अभ्यर्थी पहले से ही ओटीआर और प्रोफाइल पूरा कर लें, ताकि आवेदन के समय किसी तरह की परेशानी न हो और फॉर्म आसानी से भरा जा सके।

0 comments:
Post a Comment