कई देशों से मजबूत की गई सप्लाई
सरकार के अनुसार, एलपीजी की आपूर्ति को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले से तैयारी कर ली गई है। अमेरिका, नॉर्वे, कनाडा, अल्जीरिया और रूस जैसे देशों से आयात सुनिश्चित किया गया है। करीब 800 हजार मीट्रिक टन एलपीजी भारत के लिए तय की जा चुकी है, जिससे आने वाले समय में किसी कमी की संभावना कम हो गई है।
घरेलू उत्पादन में तेज़ बढ़ोतरी
सरकार ने देश के अंदर भी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मार्च 2026 में जारी आदेश के बाद रिफाइनरियों ने उत्पादन बढ़ाया है, जिसके चलते अब रोजाना एलपीजी उत्पादन करीब 50 हजार मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। देश की कुल मांग लगभग 80 हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन है, लेकिन आयात और घरेलू उत्पादन मिलाकर स्थिति संतुलित बताई जा रही है।
डिलीवरी सिस्टम सामान्य
मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में गैस सिलेंडर की सप्लाई और डिलीवरी पूरी तरह सामान्य है। हर दिन औसतन करीब 50 लाख सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाए जा रहे हैं। बुकिंग के बाद सिलेंडर मिलने में 5 से 6 दिन का समय लग रहा है, जो सामान्य प्रक्रिया के अनुरूप है। कहीं भी गैस खत्म होने जैसी स्थिति नहीं है।
0 comments:
Post a Comment