रिटायर कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, वेतन आयोग से मिल सकती हैं 6 बड़ी खुशखबरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के रिटायर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आने वाला समय राहत भरा हो सकता है। 8वें वेतन आयोग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच यह उम्मीद जताई जा रही है कि इससे पेंशन व्यवस्था में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यदि प्रस्ताव लागू होते हैं, तो लाखों बुजुर्गों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

न्यूनतम पेंशन में बड़ा इजाफा

सबसे बड़ी राहत न्यूनतम पेंशन को लेकर मिल सकती है। वर्तमान में जो पेंशन 9 हजार रुपये के आसपास है, उसमें अच्छी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। इससे कम आय वाले पेंशनभोगियों को सीधा फायदा मिलेगा।

फिटमेंट फैक्टर में सुधार

पेंशन की गणना के लिए इस्तेमाल होने वाला फिटमेंट फैक्टर बढ़ाया जा सकता है। इसके बढ़ने से पेंशन की मूल राशि में सीधा इजाफा होगा, जिससे हर महीने मिलने वाली रकम ज्यादा हो जाएगी।

पेंशन में 20 से 35% वृद्धि

नए ढांचे के लागू होने के बाद मूल पेंशन में 20 से 35 प्रतिशत तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इससे रिटायर कर्मचारियों की आय में उल्लेखनीय सुधार होगा और महंगाई का असर कम महसूस होगा।

महंगाई राहत का नया गणित

नए वेतन ढांचे के लागू होते ही महंगाई राहत को मूल पेंशन में समायोजित किया जा सकता है। इससे कुल पेंशन राशि में एक बार में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और भुगतान अधिक स्पष्ट व सरल हो जाएगा।

एरियर भी मिलने की उम्मीद

यदि वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने में देरी होती है, तो पेंशनभोगियों को बकाया राशि भी मिल सकती है। यह एरियर एकमुश्त मिलने पर बड़ी राहत साबित हो सकता है।

अन्य संभावित बदलाव

इसके अलावा पेंशन से जुड़े कुछ अन्य सुधारों पर भी चर्चा चल रही है, जैसे कम्यूटेशन अवधि को कम करना और उम्र के अनुसार अतिरिक्त पेंशन में बदलाव। हालांकि ये सब अभी अनुमान है इन पर अंतिम फैसला सरकार द्वारा ही लिया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment