बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए सभी अधिकारियों को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि आम जनता को बेहतर जीवन स्तर मिले और विकास का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे।
1 .काम में तेजी पर जोर
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभाग दुगुनी गति से काम करें और जनता की समस्याओं का तेजी से समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर फाइलों को लंबित रखने की प्रवृत्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
2 .भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस
सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में पारदर्शिता बनाए रखना प्राथमिकता होगी और भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी।
3 .जमीन विवादों के समाधान
मुख्यमंत्री ने भूमि विवादों को राज्य की बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों को सरल बनाकर जल्द निपटाया जाए। उनका मानना है कि अधिकांश आपसी विवाद जमीन से जुड़े होते हैं, इसलिए इनके समाधान से कानून-व्यवस्था भी बेहतर होगी।
4 .निचले स्तर तक बेहतर व्यवस्था
उन्होंने प्रखंड, अंचल और थाना स्तर पर व्यवस्था सुधारने पर जोर दिया। निर्देश दिया गया कि आम जनता को स्थानीय स्तर पर ही सुविधाएं मिलें और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान हो।
5 .जनता से संवाद और संवेदनशीलता पर फोकस
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे जनता के साथ संवाद बनाए रखें और उनकी समस्याओं को समझकर समाधान करें। उन्होंने अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ काम करने पर भी विशेष बल दिया।

0 comments:
Post a Comment