1 .UPSSSC में 295 पदों पर बड़ी भर्ती
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गनाइज़र के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 295 पद भरे जाएंगे, जिसमें 243 पद ब्लॉक ऑर्गनाइज़र और 52 पद प्लाटून कमांडर के लिए निर्धारित हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जून 2026 से शुरू होकर 6 जुलाई 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। आयु सीमा 21 से 40 वर्ष तय की गई है, जिसमें आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन मिलेगा। ब्लॉक ऑर्गनाइज़र के लिए लेवल-5 के तहत ₹29,200 से ₹92,300 तक वेतन निर्धारित है, जबकि प्लाटून कमांडर के लिए लेवल-6 के तहत ₹35,400 से ₹1,12,400 तक सैलरी दी जाएगी।
2 .दूसरी भर्ती: जिला बेसिक शिक्षा विभाग, लखीमपुर खीरी
इसके अलावा लखीमपुर खीरी जिले में भी 25 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें सहायक रसोइया, पार्ट टाइम शिक्षक (कंप्यूटर) और पार्ट टाइम शिक्षक (फिजिकल एजुकेशन) जैसे पद शामिल हैं। इस भर्ती में 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और तकनीकी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹6,755 से ₹25,410 तक मासिक वेतन मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है और अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

0 comments:
Post a Comment