यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
दरअसल प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी और अन्य पूर्वांचल के शहरों से जेवर एयरपोर्ट तक सीधी ट्रेन सेवा नहीं हैं। यात्रियों को या तो गाजियाबाद या आनंद विहार जैसे बड़े स्टेशनों पर उतरकर सड़क मार्ग से आगे का सफर करना पड़ेगा। लेकिन अब नई रेल लाइन बनने के बाद यह समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
पलवल-चोला रूट पर नई लाइन
रेलवे की योजना के अनुसार यह नई रेल लाइन पलवल और चोला रेलवे स्टेशन के बीच विकसित की जाएगी। इसी रूट के जरिए जेवर एयरपोर्ट को मुख्य रेलवे नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। यह कनेक्टिविटी दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ उत्तर भारत के कई राज्यों को भी लाभ पहुंचाएगी।
सर्वे पूरा, डीपीआर अंतिम चरण में
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक परियोजना का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) अंतिम चरण में है। लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा।
पूर्वांचल से सीधे एयरपोर्ट तक आसान सफर
इस रेल लाइन के बन जाने के बाद पूर्वांचल के यात्रियों के लिए जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा। इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि यात्रा भी अधिक सुविधाजनक और किफायती बन जाएगी। आने वाले समय में यह रूट हवाई और रेल यात्रा के बीच एक मजबूत कड़ी साबित हो सकता है।
0 comments:
Post a Comment