इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 46,882 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जबकि परीक्षा का आयोजन 22 से 27 सितंबर के बीच होने की संभावना है।
आवेदन प्रक्रिया 25-26 अप्रैल से
परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 25-26 अप्रैल के बीच जारी किए जाएंगे। इस बार आवेदन प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से तैयार किया गया है ताकि अभ्यर्थियों को आसानी हो।
आवेदन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव
TRE-4 में इस बार आवेदन प्रणाली में कई अहम बदलाव किए गए हैं। सबसे पहले अभ्यर्थियों को ओटीआर पूरा करना होगा। इसके बाद प्रोफाइल तैयार करनी होगी। अंत में मुख्य आवेदन फॉर्म भरा जाएगा। अधिकारियों ने सलाह दी है कि अभ्यर्थी पहले से ओटीआर और प्रोफाइल पूरा कर लें, ताकि आवेदन के समय कोई परेशानी न हो और फॉर्म जल्दी भरा जा सके।
सभी 38 जिलों का विकल्प देना होगा
इस बार आवेदन प्रक्रिया में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अभ्यर्थियों को फॉर्म भरते समय सभी 38 जिलों का विकल्प देना अनिवार्य होगा। यदि कोई उम्मीदवार सीमित जिलों का चयन करता है और मेरिट के आधार पर उसे किसी अन्य जिले में सीट मिलती है, तो उसका चयन मान्य नहीं होगा। इसलिए सभी जिलों को विकल्प में शामिल करने की सलाह दी गई है।
फीस जमा करने की नई व्यवस्था
इस बार आवेदन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है। अब अभ्यर्थियों को पहले फीस का भुगतान करना होगा, तभी आवेदन फॉर्म भरने का लिंक सक्रिय होगा।

0 comments:
Post a Comment