बिहार में सबसे ताकतवर 'सम्राट चौधरी', ताकत जान चौंक जाएंगे

पटना। बिहार की नई राजनीतिक तस्वीर में सबसे बड़ा बदलाव मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के उभार के रूप में देखा जा रहा है। सत्ता की बागडोर संभालने के बाद उन्हें राज्य के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिना जाने लगा है। उनके पास न सिर्फ मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी है, बल्कि प्रशासनिक नियंत्रण भी हैं।

आपको बता दें की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पदभार संभालते हुए अपने पास कुल 29 विभाग रखे हैं. इनमें गृह, सामान्य प्रशासन, वित्त, स्वास्थ्य, उद्योग, नगर विकास एवं आवास, विधि, और राजस्व एवं भूमि सुधार जैसे बेहद महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं.

बड़े विभागों की कमान

उनके पास गृह, वित्त, सामान्य प्रशासन, स्वास्थ्य, उद्योग, नगर विकास एवं आवास, विधि और राजस्व एवं भूमि सुधार जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी और शक्तियां है। ये विभाग सीधे तौर पर राज्य के प्रशासन और विकास की दिशा तय करते हैं।

शक्ति के साथ बढ़ी अपेक्षाएं

राजनीतिक हलकों में यह भी माना जा रहा है कि इतनी बड़ी जिम्मेदारियां मिलने के बाद उनके सामने चुनौतियां भी उतनी ही बढ़ गई हैं। जनता और राजनीतिक दोनों स्तरों पर उनके कामकाज की लगातार निगरानी होगी।

बिहार में सम्राट चौधरी का उभार

बिहार की राजनीति में सम्राट चौधरी का उभार एक नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है। वे अब सिर्फ सत्ता के केंद्र में नहीं हैं, बल्कि राज्य की राजनीति के सबसे प्रभावशाली चेहरों में शामिल हो चुके हैं। आने वाला समय यह तय करेगा कि वे इस ताकत को कितनी प्रभावी प्रशासनिक सफलता में बदल पाते हैं।

0 comments:

Post a Comment