1 .पपीता से मिलेगा फायदा
पपीता पेट के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद एंजाइम पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं और कब्ज को दूर करने में मदद करते हैं। नियमित सेवन से मल त्याग आसान होता है और दर्द में राहत मिलती है।
2 .साबुत अनाज रखें पेट साफ
चोकर वाली रोटी, दलिया और ब्राउन चावल जैसे साबुत अनाज फाइबर के अच्छे स्रोत होते हैं। ये मल को नरम बनाते हैं, जिससे बिना ज्यादा दबाव के आसानी से बाहर निकल जाता है।
3 .हरी पत्तेदार सब्जियां करें शामिल
पालक, मेथी और बथुआ जैसी हरी सब्जियों में फाइबर के साथ-साथ पानी और पोषक तत्व भी भरपूर होते हैं। ये पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
4 .दही और छाछ से मिलेगी ठंडक
दही और छाछ में अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो आंतों को स्वस्थ रखते हैं। छाछ का सेवन पेट को ठंडक देता है और पाचन को सुधारता है, जिससे बवासीर के लक्षणों में राहत मिलती है।
ध्यान रखने वाली बातें
बवासीर के मरीजों को मसालेदार और तली-भुनी चीजों से परहेज करना चाहिए। साथ ही दिनभर में पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है, ताकि पाचन सही बना रहे।

0 comments:
Post a Comment