यह भर्ती उन इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है जो देश के शीर्ष बैंकिंग संस्थान में स्थायी नौकरी की तलाश कर रहे हैं।
पदों का विवरण
इस भर्ती में कुल 11 पद शामिल हैं, जिनका वितरण इस प्रकार है:
जूनियर इंजीनियर (सिविल): 7 पद
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): 4 पद
आवेदन तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 06 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना आवश्यक है: संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में 3 वर्षीय डिप्लोमा (कम से कम 65% अंक, आरक्षित वर्ग को छूट) या संबंधित क्षेत्र में B.E./B.Tech डिग्री (न्यूनतम 55% अंक, आरक्षित वर्ग को छूट), इसके साथ कुछ पदों के लिए पोस्ट-योग्यता अनुभव भी आवश्यक हो सकता है।
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु: 20 वर्ष, अधिकतम आयु: 30 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। (आयु की गणना 01 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी)
वेतन और लाभ
चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान मिलेगा। शुरुआती बेसिक पे लगभग ₹47,700 प्रतिमाह होगा, जो 7वें वेतन आयोग के अनुसार विभिन्न चरणों में बढ़ता जाएगा। इसके साथ अन्य भत्ते और लाभ भी दिए जाएंगे, जिससे कुल सैलरी काफी बेहतर हो जाती है।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन RBI की आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in के जरिए किया जाएगा। किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

0 comments:
Post a Comment