DA में कितनी बढ़ोतरी संभव?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2% से 3% तक की बढ़ोतरी कर सकती है। इसके बाद DA 58% से बढ़कर लगभग 60% तक पहुंच सकता है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जा रही है, यानी कर्मचारियों को इसका लाभ उसी तारीख से मिलेगा।
एरियर का भी मिलेगा फायदा
DA में देरी से घोषणा होने की वजह से कर्मचारियों को एरियर का लाभ भी मिल सकता है। यदि वृद्धि जनवरी 2026 से लागू मानी जाती है, तो कर्मचारियों को जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल 2026 तक का एरियर एक साथ मिल सकता है। इससे कर्मचारियों को एकमुश्त अच्छी-खासी राशि मिलने की संभावना है।
सैलरी पर कितना असर पड़ेगा?
DA बढ़ने से कर्मचारियों की मासिक आय में भी इजाफा होगा। न्यूनतम वेतन (₹18,000) पर करीब ₹360 प्रति माह की बढ़ोतरी हो सकती है जबकि उच्च वेतनमान वाले कर्मचारियों को ₹7,000 से अधिक तक का फायदा मिल सकता है। इससे पेंशनर्स की पेंशन में भी समान अनुपात में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
देरी पर कर्मचारियों में नाराजगी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्मचारियों के कुछ संगठनों ने DA घोषणा में देरी को लेकर असंतोष जताया है। कई संगठनों ने 16 अप्रैल को विरोध प्रदर्शन की भी बात कही है, क्योंकि सामान्यतः सरकार मार्च में DA संशोधन की घोषणा करती रही है।

0 comments:
Post a Comment