DA में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी
सरकार के नए फैसले के अनुसार महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। पहले यह दर 252% थी, जो अब बढ़कर 257% हो गई है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर कर्मचारियों की मासिक आय पर पड़ेगा और उनकी 'टेक होम सैलरी' में मामूली लेकिन महत्वपूर्ण इजाफा देखने को मिलेगा। यह संशोधित दर अप्रैल 2026 के वेतन से लागू मानी जाएगी, जिसका भुगतान मई 2026 में किया जाएगा।
कब से लागू होगा नया लाभ?
सरकारी आदेश के मुताबिक यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी। इसका मतलब है कि कर्मचारियों को केवल वर्तमान वेतन ही नहीं, बल्कि पिछले महीनों का लाभ भी मिलेगा।
एरियर का भुगतान भी तय
सरकार ने इस फैसले के साथ एरियर भुगतान की प्रक्रिया भी स्पष्ट कर दी है। 1 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक की अवधि का एरियर कर्मचारियों को दिया जाएगा। इस कुल बकाया राशि का भुगतान एक साथ नहीं किया जाएगा, बल्कि इसे 6 बराबर किस्तों में बांटा गया है। यह किस्तें मई से अक्टूबर 2026 तक हर महीने वेतन के साथ कर्मचारियों के बैंक खातों में भेजी जाएंगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment