केंद्र सरकार का बड़ा कदम: LPG गैस को लेकर 5 बड़ी खुशखबरी

नई दिल्ली। देश में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि देश में एलपीजी सप्लाई पूरी तरह सामान्य और स्थिर है। किसी भी तरह की कमी की स्थिति नहीं है और उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, रोजाना लाखों सिलेंडरों की बुकिंग और डिलीवरी सुचारू रूप से हो रही है, जिससे यह साबित होता है कि सप्लाई चेन मजबूत बनी हुई है।

1. सप्लाई पूरी तरह सामान्य, लाखों सिलेंडर की डिलीवरी

सरकार के अनुसार हाल ही में एक दिन में लगभग 47.7 लाख एलपीजी सिलेंडर बुक किए गए, जिनमें से करीब 47 लाख सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाए भी गए। यह दर्शाता है कि वितरण व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय है।

2. विदेश से बड़ी गैस खेप भारत आ रही है

सरकार ने बताया है कि 46 हजार मीट्रिक टन से अधिक एलपीजी लेकर एक बड़ा जहाज भारत की ओर आ रहा है। यह जहाज 13 मई 2026 को विशाखापत्तनम बंदरगाह पर पहुंचेगा, जिससे घरेलू सप्लाई और मजबूत होगी।

3. घरेलू गैस सप्लाई 100% जारी

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में घरेलू एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी की सप्लाई पूरी तरह चालू है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बावजूद भारत में ऊर्जा आपूर्ति स्थिर बनी हुई है।

4. जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई

सरकार ने गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए देशभर में सख्त अभियान चलाया है। हाल ही में 1900 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई है। कई डिस्ट्रीब्यूटर्स पर जुर्माना लगाया गया और कुछ को सस्पेंड भी किया गया है।

5 .छोटे सिलेंडर को बढ़ावा

सरकार 5 किलो वाले छोटे एलपीजी सिलेंडर को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चला रही है। लाखों लोगों तक इन सिलेंडरों की पहुंच बनाई जा रही है, जिससे ग्रामीण और छोटे उपभोक्ताओं को भी सुविधा मिल सके।

सरकार की अपील

सरकार ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से गैस या ईंधन का स्टॉक न करें। केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने की सलाह दी गई है, ताकि बाजार में कृत्रिम दबाव न बने।

0 comments:

Post a Comment