1 .900 से ज्यादा पदों पर ऑफिसर भर्ती
आयोग ने असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर के कुल 929 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 11 मई 2026 तक चलेगी।
2 .फॉरेस्ट गार्ड के 708 पद
वन विभाग में नौकरी की चाह रखने वालों के लिए भी शानदार मौका है। फॉरेस्ट गार्ड के 708 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। 10वीं पास अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 30 जून 2026 से शुरू होंगे और 20 जुलाई 2026 तक जारी रहेंगे।
3 .12वीं पास के लिए भी मौका
हवलदार इंस्ट्रक्टर के 209 पदों पर भी भर्ती निकाली गई है। 12वीं पास उम्मीदवार 19 जून 2026 से 9 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
4 .असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन के 402 पद
तकनीकी क्षेत्र में रुचि रखने वालों के लिए असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन के 402 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई और PET 2025 स्कोर अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया PET स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा से होगी। वेतनमान लेवल-2 के तहत 19,900 से 63,200 रुपये तय किया गया है।
5 .ग्रेजुएट्स के लिए 295 पद
ब्लॉक ऑर्गेनाइजर और प्लाटून कमांडर के 295 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इसमें ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के 243 और प्लाटून कमांडर के 52 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है। आवेदन 16 जून 2026 से 6 जुलाई 2026 तक किए जा सकेंगे।
आवेदन और चयन प्रक्रिया
इन सभी भर्तियों के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही किए जाएंगे। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिकतर पदों पर चयन PET स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के जरिए होगा।
0 comments:
Post a Comment