बिना नॉनवेज भी बने ताकतवर: मर्दों के लिए 4 बेस्ट वेज प्रोटीन सोर्स

हेल्थ डेस्क। आज के दौर में फिटनेस और ताकत को लेकर पुरुषों में जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। अक्सर यह माना जाता है कि मजबूत शरीर और मसल्स बनाने के लिए नॉनवेज जरूरी है, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है। शाकाहारी आहार में भी कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं, जो शरीर को भरपूर प्रोटीन देकर ताकत और स्टैमिना बढ़ाने में मदद करते हैं।

4 शाकाहारी प्रोटीन सोर्स, जो पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद हैं।

1. सोयाबीन

सोयाबीन को शाकाहारी प्रोटीन का सबसे बेहतरीन स्रोत माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर और आयरन भी होता है। नियमित सेवन से मसल्स मजबूत होती हैं और शरीर को ऊर्जा मिलती है।

2. पनीर

पनीर में प्रोटीन के साथ कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह हड्डियों को मजबूत करता है और मसल्स ग्रोथ में मदद करता है। जिम करने वाले पुरुषों के लिए यह एक आदर्श आहार है।

3. दाल

दाल भारतीय भोजन का अहम हिस्सा है और प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत भी। अरहर, मूंग, मसूर जैसी दालें शरीर को जरूरी पोषण देती हैं और मसल्स को रिकवर करने में मदद करती हैं।

4. मूंगफली

मूंगफली प्रोटीन के साथ हेल्दी फैट्स से भरपूर होती है। इसे स्नैक के रूप में या चटनी के रूप में खाया जा सकता है। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के साथ मसल्स बनाने में सहायक है।

संतुलित आहार जरूरी

जानकारों का मानना है कि केवल प्रोटीन ही नहीं, बल्कि संतुलित आहार भी जरूरी है। सही मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, फैट और विटामिन लेने से ही शरीर पूरी तरह फिट और मजबूत बनता है।

0 comments:

Post a Comment