यूपी में बिगड़ेगा मौसाम! 30 जिलों में आंधी-पानी के आसार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी कर सावधानी बरतने की सलाह दी है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के लगभग 30 जिलों में आने वाले दिनों में तेज हवा और बारिश देखने को मिल सकती है। कई इलाकों में मौसम सुहावना हो गया है, जबकि कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश का असर भी शुरू हो गया है।

येलो अलर्ट वाले जिले:

मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, संभल, बदायूं, कासगंज, अमरोहा, फर्रुखाबाद, आगरा, गौतमबुद्ध नगर, अमेठी, रायबरेली, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, फतेहपुर और बांदा जैसे जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले:

हाथरस, जौनपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, प्रयागराज, मिर्जापुर और भदोही में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है। यहां 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और भारी बारिश हो सकती है।

6 मई को इन जिलों में भी रहेगा असर

6 मई को प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जिनमें शामिल हैं, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, बाराबंकी, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बलिया, मऊ, बस्ती, सिद्धार्थनगर और वाराणसी।

तेज हवाओं और ओलावृष्टि का भी खतरा

प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों जैसे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ ओलावृष्टि और बर्फबारी भी हो सकती है।

0 comments:

Post a Comment