केंद्रीय कर्मचारियों को डबल खुशखबरी: जुलाई में भी DA बढ़ने के संकेत

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए राहत भरी खबरों का सिलसिला जारी है। हाल ही में महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी के फैसले के बाद अब एक और अच्छी खबर सामने आ रही है की जुलाई 2026 में भी DA बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इससे लाखों कर्मचारियों की आय में और इजाफा हो सकता है।

अभी कितना बढ़ा DA?

सरकार ने हाल ही में DA में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इसके बाद महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर 60% हो गया है। यह नई दर जनवरी 2026 से लागू मानी जा रही है, इसलिए कर्मचारियों को पिछले महीनों का एरियर भी मिलेगा।

DA कैसे तय होता है?

महंगाई भत्ते की गणना एक तय फॉर्मूले से होती है, जो औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) पर आधारित होता है। यह सूचकांक यह बताता है कि रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में कितना बदलाव आया है। दरअसल हर साल दो बार जनवरी और जुलाई सरकार पिछले 12 महीनों के औसत आंकड़ों के आधार पर DA में संशोधन करती है। यानी जितनी महंगाई बढ़ेगी, उतना ही DA बढ़ने की संभावना रहती है।

जुलाई में क्या मिल सकती है नई बढ़ोतरी?

हाल के आंकड़ों के अनुसार CPI-IW में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अगर अगले कुछ महीनों तक यही ट्रेंड बना रहता है, तो जुलाई 2026 में DA में करीब 3% की और बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो कुल DA बढ़कर 63% तक पहुंच सकता है। हालांकि, इस पर अंतिम मुहर सरकार के आधिकारिक ऐलान के बाद ही लगेगी।

8वें वेतन आयोग पर भी टिकी है सीधी नजर

महंगाई भत्ते के अलावा कर्मचारियों की नजर अब अगले बड़े कदम 8वें वेतन आयोग पर भी है। पिछले वेतन आयोग को लागू हुए काफी समय हो चुका है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सरकार जल्द ही नए आयोग के गठन पर विचार कर सकती है। यदि ऐसा होता है, तो न केवल बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी होगी, बल्कि भत्तों की पूरी संरचना भी बदल सकती है।

0 comments:

Post a Comment