गुजरात मेट्रो में निकली 383 पदों पर भर्ती: 28 मई तक करें आवेदन

अहमदाबाद। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका सामने आया है। Gujarat Metro Rail Corporation (GMRCL) Limited ने वर्ष 2026 के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 383 पद भरे जाएंगे, जिनमें विभिन्न तकनीकी और ऑपरेशनल भूमिकाएं शामिल हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत प्रमुख पदों में शामिल हैं। स्टेशन कंट्रोलर/ट्रेन ऑपरेटर (SC/TO), जूनियर इंजीनियर (JE) और मेंटेनर। ये सभी नियुक्तियां अहमदाबाद और सूरत मेट्रो के ऑपरेशन और मेंटेनेंस विभाग के लिए की जाएंगी।

आवेदन से जुड़ी अहम तारीखें

आवेदन शुरू: 29 अप्रैल 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 28 मई 2026

फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 31 मई 2026

लिखित परीक्षा (संभावित): जून/जुलाई 2026

आयु सीमा क्या है?

SC/TO और जूनियर इंजीनियर पदों के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष, जबकि मेंटेनर पद के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। आयु की गणना विज्ञापन जारी होने की तिथि के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी मिलेगी।

क्यों है यह भर्ती खास?

गुजरात मेट्रो परियोजना देश के तेजी से विकसित होते शहरी परिवहन नेटवर्क का हिस्सा है। ऐसे में यहां नौकरी मिलने का मतलब न केवल स्थिर करियर, बल्कि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ काम करने का अवसर भी है।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी सही तरीके से भरना जरूरी है, ताकि आगे किसी तरह की परेशानी न हो।

0 comments:

Post a Comment