किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद
सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 60 जिलों के किसानों को राहत राशि दी जा रही है। आज कुल 122 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। यह सहायता खरीफ 2025 और रबी 2025-26 सीजन में हुए नुकसान की भरपाई के लिए दी जा रही है।
कितनी राशि किस मद में
सरकारी आंकड़ों के अनुसार खरीफ सीजन के लिए पहले ही बड़ी राशि जारी की जा चुकी है। अब शेष बची रकम में से करीब 105 करोड़ रुपये किसानों को मिलेंगे, वहीं रबी सीजन के लिए भी लगभग 17 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे, इस तरह दोनों सीजन को मिलाकर किसानों को सीधी आर्थिक राहत दी जा रही है।
जिलों में होंगे कार्यक्रम
राज्य के सभी चयनित जिलों में इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिन किसानों ने बीमा योजना के तहत आवेदन किया था, उनके खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। इससे प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनी रहेगी।
कैसे चेक करें अपना स्टेटस
अगर आपने भी इस योजना में क्लेम किया है, तो आप घर बैठे इसकी स्थिति जान सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाएं और Application Status विकल्प चुनें। इसके बाद अपनी पॉलिसी आईडी और कैप्चा दर्ज करें, स्टेटस पर क्लिक करते ही पूरी जानकारी सामने आ जाएगी

0 comments:
Post a Comment