CM सम्राट चौधरी के 5 बड़े प्लान: बिहारवासियों को मिलेगी नई सौगात

पटना। बिहार में शहरी विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नगर विकास विभाग ने ऐसी योजनाओं पर काम तेज कर दिया है, जिससे शहरों में रहने वाले लोगों की रोजमर्रा की समस्याएं आसानी से हल हो सकेंगी। आने वाले समय में नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से काफी राहत मिलने वाली है।

1 .एक ही पोर्टल पर मिलेंगी सभी सुविधाएं

सरकार का सबसे बड़ा प्लान एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करना है, जहां शहरी निकायों से जुड़ी सभी सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध होंगी। इस पोर्टल के जरिए लोग घर बैठे अपनी समस्या दर्ज कर सकेंगे और संबंधित विभाग तक उनकी शिकायत सीधे पहुंच जाएगी। इससे समय की बचत होगी और प्रक्रिया भी पारदर्शी बनेगी।

2 .264 नगर निकाय होंगे एक प्लेटफॉर्म में

राज्य के करीब 264 शहरी निकायों को इस एक पोर्टल से जोड़ा जाएगा। अभी हर निकाय की अलग-अलग व्यवस्था है, जिससे लोगों को अलग-अलग नियमों और प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। नई व्यवस्था से एकरूपता आएगी और सेवाएं ज्यादा आसान बनेंगी।

3 .15 तरह की ऑनलाइन सेवाएं मिलेगी

इस डिजिटल सिस्टम के जरिए नागरिकों को करीब 15 प्रकार की सुविधाएं ऑनलाइन मिलेंगी। इनमें प्रॉपर्टी टैक्स जमा करना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना, व्यापार लाइसेंस लेना, नक्शा पास कराना, पानी और सीवरेज कनेक्शन, शिकायत दर्ज करना और अन्य जरूरी सेवाएं शामिल होंगी। यानी ज्यादातर काम अब मोबाइल या कंप्यूटर से ही पूरे हो सकेंगे।

4 .120 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश

इस महत्वाकांक्षी योजना पर सरकार अगले पांच वर्षों में करीब 120 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। इसका मकसद सिर्फ सेवाओं को ऑनलाइन करना ही नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम को मजबूत और आधुनिक बनाना है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

5 .कर्मचारियों को मिलेगा प्रशिक्षण

नई व्यवस्था लागू करने से पहले नगर निकायों के अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पोर्टल का इस्तेमाल सही तरीके से हो और लोगों की समस्याओं का समाधान समय पर किया जा सके।

0 comments:

Post a Comment