तमिलनाडु में सियासी हलचल तेज: विजय के साथ ये पार्टियां बनाएगी सरकार?

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति इस समय बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। अभिनेता से नेता बने विजय थालापति की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया है। हालांकि पार्टी बहुमत के आंकड़े से थोड़ा पीछे रह गई है, लेकिन सरकार बनाने की संभावनाएं अभी भी पूरी तरह खुली हुई हैं।

बहुमत से कुछ कदम दूर TVK

इस चुनाव में TVK को 107 सीटें मिली है, जबकि सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है। यानी पार्टी को सत्ता में आने के लिए करीब 11 सीटों का समर्थन और चाहिए। यही वजह है कि अब गठबंधन की राजनीति तेज हो गई है।

किन पार्टियों से बन सकता है गठबंधन

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि TVK छोटे दलों के साथ मिलकर आसानी से बहुमत हासिल कर सकती है। संभावित सहयोगी दलों में कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और PMK शामिल हो सकते हैं। इन दलों के समर्थन से TVK आसानी से सरकार बनाने की स्थिति में आ सकती है।

कांग्रेस ने भी कर दिया है अपना रुख साफ

चुनाव परिणाम आने के बाद राहुल गांधी ने विजय को फोन कर बधाई दी और समर्थन का संकेत भी दिया। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस, TVK के साथ खड़ी नजर आ सकती है। भले ही कांग्रेस को इस बार सीमित सीटें मिली हों, लेकिन गठबंधन की राजनीति में उसकी भूमिका अहम हो सकती है।

विजय को अन्य दलों का भी मिल सकता है साथ

छोटे दल जैसे CPI, CPI(M), PMK और VCK भी TVK के साथ आने के संकेत दे रहे हैं। इन पार्टियों का समर्थन मिलने पर एक मजबूत गठबंधन बन सकता है, जो सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

वहीं, चुनावी नतीजों के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। अगर गठबंधन पर अंतिम मुहर लग जाती है, तो जल्द ही नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में इस पर अंतिम फैसला हो जाएगा।

0 comments:

Post a Comment