पेट में बढ़ रही हैं चर्बी? पीना शुरू कर दें ये 3 चीजें

हेल्थ डेस्क। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अनियमित खान-पान और कम शारीरिक गतिविधि के कारण पेट की चर्बी बढ़ना आम समस्या बन गई है। केवल एक्सरसाइज करने से ही वजन कम नहीं होता, बल्कि सही डाइट और हेल्दी आदतें भी उतनी ही जरूरी होती हैं। अगर आप पेट की जिद्दी चर्बी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कुछ आसान और असरदार ड्रिंक्स को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।

1. जीरे का पानी:

जीरा का पानी लंबे समय से घरेलू उपाय के रूप में इस्तेमाल होता आ रहा है। यह पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर के मेटाबॉलिज्म को सक्रिय करता है। इससे शरीर में जमा अतिरिक्त फैट धीरे-धीरे कम होने में मदद मिलती है।

कैसे पिएं? एक चम्मच जीरा रातभर पानी में भिगो दें। सुबह इसे उबालकर छान लें और गुनगुना होने पर खाली पेट पिएं।

2. नींबू-शहद वाला गुनगुना पानी:

नींबू और शहद का मिश्रण शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन C और प्राकृतिक गुण फैट को कम करने की प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं।

कैसे पिएं? एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें और एक चम्मच शहद मिलाकर सुबह खाली पेट सेवन करें।

3. ग्रीन टी:

ग्रीन टी वजन घटाने में काफी लोकप्रिय है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और कैटेचिन्स शरीर की फैट बर्निंग क्षमता को बढ़ाते हैं। साथ ही यह भूख को नियंत्रित करने में भी मदद करती है, जिससे ओवरईटिंग कम होती है।

कैसे पिएं? दिन में 2-3 बार बिना चीनी की ग्रीन टी लेना फायदेमंद हो सकता है।

0 comments:

Post a Comment