भीषण गर्मी का कहर: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित

नई दिल्ली। देशभर में गर्मी ने इस बार अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आसमान से बरसती धूप और लगातार बढ़ते लू के असर को देखते हुए कई राज्यों की सरकारों ने स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान सहित कई राज्यों में छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया गया है।

दिल्ली में लंबा समर ब्रेक

राजधानी दिल्ली में शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टियों का विस्तृत शेड्यूल जारी किया है। यहां 11 मई से 30 जून 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे। लगभग 50 दिनों के इस अवकाश के बाद स्कूल 1 जुलाई से फिर से खुलेंगे। इसे बच्चों के लिए एक लंबा समर ब्रेक माना जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में अलग-अलग व्यवस्था

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक गर्मी की छुट्टियां घोषित की गई हैं। हालांकि भीषण गर्मी को देखते हुए कई निजी स्कूलों ने समय में बदलाव करते हुए सुबह की शिफ्ट लागू कर दी है, जिसमें कक्षाएं सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित हो रही हैं।

राजस्थान में भी बच्चों के लिए राहत

राजस्थान में भी गर्मी के प्रकोप को देखते हुए 17 मई से 20 जून तक स्कूल बंद रहेंगे। यहां तापमान में लगातार बढ़ोतरी के चलते बच्चों को राहत देने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

हरियाणा और बिहार का क्या है शेड्यूल

हरियाणा और बिहार में छुट्टियां 1 जून से शुरू होंगी। हरियाणा में स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे, जबकि बिहार में यह अवकाश 20 जून तक जारी रहेगा। दोनों राज्यों में गर्मी के चलते स्कूल संचालन पर विशेष सावधानी बरती जा रही है।

गर्मी की छुट्टी को लेकर अन्य राज्यों की स्थिति

पश्चिम बंगाल में पहाड़ी क्षेत्रों को छोड़कर पहले ही गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। वहीं ओडिशा और तेलंगाना में अप्रैल के अंतिम सप्ताह से ही स्कूलों में अवकाश चल रहा है। झारखंड, महाराष्ट्र और नोएडा-गाजियाबाद के कई क्षेत्रों में अभी स्कूल बंद नहीं हुए हैं, लेकिन वहां सुबह की शिफ्ट लागू कर दी गई है ताकि बच्चों को तेज धूप से बचाया जा सके।

0 comments:

Post a Comment