50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों पर असर
8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का सीधा असर लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और करीब 65 लाख पेंशनभोगियों पर पड़ने की संभावना है। सबसे बड़ा बदलाव वेतन के बेसिक ढांचे में देखने को मिल सकता है, जहां न्यूनतम वेतन में कई गुना वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है। अनुमानों के अनुसार, वर्तमान न्यूनतम बेसिक पे 18,000 रुपये से बढ़कर लगभग 51,000 रुपये से अधिक तक पहुंच सकता है।
पे-मैट्रिक्स के अनुसार तय होगी सैलरी वृद्धि
नई वेतन प्रणाली में 18 लेवल के पे-मैट्रिक्स के आधार पर सैलरी में संशोधन किया जाएगा। हर स्तर के कर्मचारियों की आय में अलग-अलग बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन और अन्य लाभों में भी सुधार देखने को मिल सकता है।
DA और फिटमेंट फैक्टर में बदलाव संभव
इस आयोग में केवल बेसिक सैलरी ही नहीं, बल्कि महंगाई भत्ता (DA) और फिटमेंट फैक्टर की गणना के तरीके में भी बदलाव की संभावना है। फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से कुल वेतन के साथ-साथ रिटायरमेंट बेनिफिट्स जैसे पेंशन और ग्रेच्युटी में भी बढ़ोतरी होगी।
कब लागू हो सकता है नया वेतन ढांचा?
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 8वें वेतन आयोग की अधिसूचना 17 जनवरी 2025 को जारी की जा चुकी है। नया वेतन ढांचा 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जा सकता है, हालांकि अंतिम सिफारिशें 2027 तक आने की उम्मीद है।

0 comments:
Post a Comment