हर साल मिलेंगे 6,000 रुपये अतिरिक्त
प्रस्ताव मंजूर होने पर लाभार्थियों को हर महीने 500 रुपये ज्यादा मिलेंगे। इससे सालाना पेंशन की राशि 12,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये हो जाएगी। इस फैसले से प्रदेश के 1.21 करोड़ से अधिक लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है।
इनमें वृद्धावस्था पेंशन के 67 लाख से ज्यादा, निराश्रित महिला पेंशन के 42 लाख से अधिक और दिव्यांगजन पेंशन योजना के करीब 12 लाख लाभार्थी शामिल हैं।
कैबिनेट और बजट पर टिकी निगाहें
प्रदेश में वर्ष 2017 के बाद पेंशन की राशि बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रतिमाह की गई थी। अब इसे 1,500 रुपये करने की तैयारी है। इसके लिए दिसंबर में संभावित अनुपूरक बजट में धनराशि का प्रावधान किया जा सकता है। हालांकि, बढ़ी हुई पेंशन कब से मिलेगी, यह कैबिनेट की मंजूरी और बजट संबंधी फैसलों के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल, लाभार्थियों को सरकार के अंतिम ऐलान का इंतजार है।

0 comments:
Post a Comment