कब आएगी 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट?
आयोग को गठन के 18 महीने के भीतर अपनी सिफारिशें सौंपनी हैं। इस समयसीमा के अनुसार, मई 2027 तक रिपोर्ट पेश किए जाने का लक्ष्य है। इसके बाद केंद्र सरकार सिफारिशों की समीक्षा करेगी और उनके क्रियान्वयन पर फैसला लेगी।
फिटमेंट फैक्टर पर भी टिकी नजरें
कर्मचारियों के बीच फिटमेंट फैक्टर को लेकर काफी चर्चा है, क्योंकि इससे नए मूल वेतन की गणना प्रभावित होगी। हालांकि, अभी तक किसी निश्चित फिटमेंट फैक्टर या वेतन वृद्धि के प्रतिशत को अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। इसलिए अलग-अलग अनुमानों को आधिकारिक घोषणा नहीं समझना चाहिए।
कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए जरूरी बात यह है की वेतन, पेंशन और भत्तों में वास्तविक बदलाव की जानकारी आयोग की अंतिम सिफारिशों और केंद्र सरकार के फैसले के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखना सबसे बेहतर है।
0 comments:
Post a Comment