हर साल मिलेंगे 6,000 रुपये ज्यादा
यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो पात्र लाभार्थियों को हर महीने 500 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। इस तरह सालाना पेंशन 12,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये हो जाएगी। यानी लाभार्थियों को एक साल में 6,000 रुपये अधिक मिल सकते हैं।
1.21 करोड़ से ज्यादा लोगों को लाभ
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन योजना के 67 लाख से अधिक, निराश्रित महिला पेंशन योजना के 42 लाख से अधिक और दिव्यांगजन पेंशन योजना के 12 लाख से ज्यादा लाभार्थी हैं। पेंशन बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर होने पर इन वर्गों के करोड़ों लोगों को फायदा मिल सकता है।
कब से लागू होगी नई पेंशन?
प्रस्ताव के मुताबिक, पेंशन बढ़ोतरी के लिए दिसंबर में संभावित अनुपूरक बजट में धनराशि का प्रावधान किया जा सकता है। लाभ चालू वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही से मिलने की उम्मीद जताई गई है। हालांकि, नई दर लागू होने की अंतिम तारीख कैबिनेट के फैसले और सरकारी आदेश पर निर्भर करेगी।

0 comments:
Post a Comment