चुर्क में बनेंगी दो अहम सड़कें
योजना के तहत चुर्क सीमेंट फैक्ट्री लिंक रोड और चुर्क-भिलाई बंधी मार्ग को बेहतर बनाने का प्रस्ताव है। इन दोनों परियोजनाओं पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके अलावा किरहुलिया से महुली विहार सीमा और चेरुई से मारकुंडी जूनियर हाईस्कूल तक सड़क निर्माण की योजना भी शामिल है।
पटवध-बसुहारी मार्ग के लिए 58.88 करोड़ रुपये और खड़िया से वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग तक सड़क बनाने के लिए 23 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। इसके साथ ही बर्दिया लिंक रोड, बिल्ली-मारकुंडी क्षेत्र और अन्य औद्योगिक संपर्क मार्गों को भी योजना में जगह दी गई है।
डाला और ओबरा में भी कनेक्टिविटी
डाला क्षेत्र में दो सड़क परियोजनाओं के लिए भी प्रस्ताव भेजे गए हैं। वहीं, नधिरा से बखिरवा तक सड़क निर्माण और ओबरा की एक अन्य सड़क को बेहतर बनाने की योजना है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्रों और आसपास की बस्तियों के बीच संपर्क मजबूत करना है।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के अनुसार, चार प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि एक अन्य प्रस्ताव प्रक्रिया में है। बाकी परियोजनाओं पर आगे की कार्रवाई शासन स्तर पर होनी है। इन योजनाओं के पूरा होने पर सोनभद्र में परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलने और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

0 comments:
Post a Comment