पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 16 अक्टूबर तक बारिश होने के आसार हैं। बीते 24 घंटों के दौरान भी पश्चिमी यूपी के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने के साथ आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की घटनाएं भी सामने आईं। बारिश के कारण कई जगहों पर मौसम सुहावना हो गया है।
पूर्वी यूपी में भी पड़ सकती हैं बौछारें
पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 और 16 अक्टूबर को कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं, मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्यतः साफ रह सकता है, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके बाद गुरुवार और शुक्रवार को कहीं-कहीं बूंदाबांदी और हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे।
अगले सात दिनों में कैसा रहेगा तापमान?
बारिश के बीच तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। फिर तापमान में दोबारा इतनी ही बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

0 comments:
Post a Comment