DA और DR में कितनी होगी बढ़ोतरी?
तेलंगाना सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों को महंगाई भत्ते और पेंशनर्स को महंगाई राहत का लाभ मिलेगा। दोनों किस्तों के भुगतान पर सरकार को सालाना करीब 3,057 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च उठाना होगा। इसमें पहली किस्त के लिए 1,747 करोड़ और दूसरी किस्त के लिए 1,310 करोड़ रुपये का अनुमान है। बताया गया है कि ये बढ़ोतरी पहले से लंबित महंगाई भत्ते के बकाये के आंशिक भुगतान से जुड़ी हैं।
DA एरियर का पैसा कैसे मिलेगा?
बकाया राशि का भुगतान कर्मचारियों की श्रेणी और उनकी पेंशन योजना के अनुसार अलग-अलग तरीके से किया जाएगा। GPF कर्मचारी के लिए बकाया राशि उनके सामान्य भविष्य निधि खाते में जमा की जाएगी।, जबकि CPS कर्मचारी के लिए जनवरी 2024 से सितंबर 2026 तक के बकाये का 10% हिस्सा सरकार के योगदान के साथ PRAN खाते में जमा होगा।
शेष 90% राशि 1 नवंबर 2026 से 33 समान मासिक किस्तों में दिए जाने की जानकारी है। रिटायर होने वाले कर्मचारी 31 जनवरी 2027 तक या उससे पहले सेवानिवृत्त होने वाले पात्र कर्मचारियों को बकाया राशि 33 मासिक किस्तों में देने का प्रावधान बताया गया है। पेंशनर्स को संशोधित महंगाई राहत का बकाया भी 33 समान मासिक किस्तों में दिए जाने की बात कही गई है।
सिक्किम में भी DA और DR बढ़ा
तेलंगाना के अलावा सिक्किम सरकार ने भी अपने पात्र कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में वृद्धि की घोषणा की है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, छठे केंद्रीय वेतन आयोग के तहत आने वाले पात्र कर्मचारियों की दर 257% से बढ़ाकर 262% की गई है। वहीं, सातवें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों की दर 58% से बढ़ाकर 60% की गई है। ये संशोधित दरें 1 जनवरी 2026 से लागू बताई गई हैं।

0 comments:
Post a Comment