पशुपालकों के लिए क्या बदला?
नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत संचालित इस योजना में पात्र किसानों को 10 देसी नस्ल की गाय खरीदनी होती हैं। पहले उन्हें खुद दूसरे राज्यों में जाकर पशुओं की तलाश करनी पड़ती थी। इससे समय और पैसे दोनों खर्च होते थे। अब पशुपालक स्थानीय पशु मेलों में आने वाले दूसरे राज्यों के व्यापारियों से संपर्क करके गाय मंगवा सकेंगे।
खरीदारी के बाद इन बातों का रखना होगा ध्यान
नई व्यवस्था के तहत पशुपालकों को गाय खरीदने की रसीद और उन्हें लाने वाले वाहन का पूरा विवरण पशुपालन विभाग को देना होगा। इन दस्तावेजों को विभाग के पोर्टल पर अपलोड करना जरूरी होगा। इस बदलाव से पशुपालकों के लिए अच्छी नस्ल की गाय खरीदना आसान होने की उम्मीद है। साथ ही, दूसरे राज्यों के व्यापारियों को भी सीधे खरीदार मिल सकेंगे, जिससे पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिल सकता है।

0 comments:
Post a Comment