सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाने का मौका, सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के 65 पदों पर भर्ती

Supreme Court Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के 65 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स के लेवल-8 के अनुसार वेतन मिलेगा। इसका मूल वेतन 47,600 रुपये से लेकर 1,51,100 रुपये तक है। इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्ते भी मिल सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ अंग्रेजी शॉर्टहैंड में 110 शब्द प्रति मिनट और कंप्यूटर टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी है। उम्मीदवार को कंप्यूटर चलाने की जानकारी भी होनी चाहिए।

आयु सीमा क्या है?

उम्मीदवार की उम्र 1 अक्टूबर 2026 को 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,500 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), भूतपूर्व सैनिक और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 750 रुपये है।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। इसमें वस्तुनिष्ठ परीक्षा, अंग्रेजी शॉर्टहैंड टेस्ट, कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हैं। वस्तुनिष्ठ परीक्षा 100 अंकों, शॉर्टहैंड टेस्ट 100 अंकों, टाइपिंग टेस्ट 20 अंकों और इंटरव्यू 30 अंकों का होगा।

कब और कहां करें ऑनलाइन आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन 20 अक्टूबर से 10 नवंबर 2026 तक किए जा सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर भर्ती से संबंधित अधिसूचना पढ़ें और ऑनलाइन फॉर्म भरें। आवेदन करने से पहले पात्रता, जरूरी दस्तावेज और अन्य शर्तों की जांच जरूर कर लें।

0 comments:

Post a Comment