फेस ऑथेंटिकेशन से बनेगा सर्टिफिकेट
इस अभियान में ‘जीवन प्रमाण’ सुविधा के जरिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाया जा सकेगा। पेंशनर्स मोबाइल फोन पर फेस ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करके अपनी पहचान सत्यापित कर सकते हैं। इससे कई लोगों को बैंक या सरकारी कार्यालय जाने की परेशानी से राहत मिल सकती है।
घर पर भी मिल सकती है मदद
जो बुजुर्ग उम्र या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण बाहर नहीं जा सकते, उनके लिए जरूरत के अनुसार घर पर सेवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जाएगी। अभियान के दौरान स्वास्थ्य जांच, आधार अपडेट और डिजिटल सर्टिफिकेट बनाने में सहायता जैसी सुविधाएं भी दी जा सकती हैं।
रेलवे पेंशनर्स के लिए भी विशेष व्यवस्था
अभियान में रेलवे पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को भी शामिल किया गया है। उनके लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे, ताकि वे आसानी से अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकें। ध्यान दें की पेंशनर्स अभियान से जुड़ी जानकारी, अपने क्षेत्र में उपलब्ध सुविधाओं और जरूरी प्रक्रिया की पुष्टि संबंधित बैंक या आधिकारिक पेंशन विभाग से जरूर करें।

0 comments:
Post a Comment