नई दिल्ली: किसी भी देश को ताकतवर बनाने के पीछे उसकी स्पेशल फोर्सेस का हाथ होता है जिसके दम पर हर देश दुनिया के सामने एक नई शक्ति के रूप में उभरकर सामने आता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे भारत के 5 सबसे खतरनाक कमांडो फोर्सेस के बारे में जिसे भारत ही नहीं पूरी दुनिया इसे सबसे खतरनाक मानती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
मार्कोस कमांडो :
आपको बता दें की भारत के मार्कोस मरीन कमांडो सबसे ट्रेंड और मार्डन कमांडो माने जाते हैं। मार्कोस कमांडो बनाना आसान नहीं है। इसके लिए सेलेक्ट होने वाले कमांडोज को कड़ी परीक्षा से गुजरना होता है। इन्हें अमेरिकी और ब्रिटिश सील्स के साथ ढाई साल की कड़ी ट्रेनिंग करनी होती है। यह कमांडो जमीन, समुद्र और हवा में लड़ने के लिए पूरी तरह से सक्षम होते हैं। मार्कोस कमांडो भारतीय नौसेना का हिस्सा है।
पैरा कमांडोज़ :
पैरा कमांडोज़ भारत का दूसरा सबसे खतरनाक कमांडो फोर्सेस हैं। जो भारतीय सेना की सबसे ज्यादा प्रशिक्षित स्पेशल फोर्स मानी जाती है। इसमें सेना के सिर्फ उन्हीं जवानों को हिस्सा बनने का मौका मिलता है जो शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ और बलवान होते हैं।
गरुड़ कमांडो फोर्स :
भारत का तीसरा सबसे खतरनाक कमांडो गरुड़ कमांडो फोर्स को माना जाता हैं। यह देश की सबसे अत्याधुनिक और प्रशिक्षित कमांडो फोर्स है। यह वायुसेना का ही एक हिस्सा है। अभी हाल फिलहाल इसमें मात्र 2000 कमांडो है।
एनएसजी – राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड :
एनएसजी कमांडो भारत का सबसे खतरनाक कमांडो में से एक हैं। इसका मुख्य रूप से आतंकवाद विरोधी गतिविधियों से लेकर आतंकवादी धमकियों के निराकरण, हवा में और जमीन पर स्थितियों अपहरण हैंडलिंग, बम निपटान, पोस्ट ब्लास्ट जांच, उलझाने और विशेष परिस्थितियों में आतंकवादियों को निष्क्रिय करने जैसे कार्यो में उपयोग किया जाता है।
0 comments:
Post a Comment