बिहार में 3 लाख 50 हजार फर्जी लोग ले रहे पेंशन

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार सरकार के कई योजनाओं के द्वारा मिलने वाले पेंशन में बड़ी धांधली होने की खबर आ रही हैं। जिससे बिहार के कई  जिलों में हड़कंप मच गया हैं।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार में 3 लाख 50 हजार फर्जी लोग ऐसे हैं जो सरकार से पेंशन ले रहें हैं। बता दें की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के द्वारा राज्य में करीब 3.50 लाख से अधिक संदेहास्पद पेंशनरों की पेंशन पर सरकार ने रोक लगा दी है। 

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन योजना के मामले हैं। वृद्धजन पेंशन योजना में भी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। मुजफ्फरपुर में यह संख्या 23 हजार 725 तक पहुंच गई है। सरकार बहुत जल्द अब  लोगों पर एक्शन लेने की तैयारी कर रहा हैं।

बता दें की इन पेंशनरों के सत्यापन के बाद वैध पाए जाने पर ही पैसों का भुगतान किया जायेगा। विभाग ने सभी पेंशनरों को जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि विभाग का कहना है की फर्जी तरीके से पेंशन लेने वालों की भौतिक सत्यापन के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

0 comments:

Post a Comment