खबर के मुताबिक उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन यशवंत सैनी ने जानकारी देते हुए कहा है की अब तक उनके पास कुल 70 जातियों के प्रतिविदेन आए थे जिनमें से 39 प्रतिवेदनों को मानकों के आधार पर विचार करने के लिए चयनित किया गया है।
बता दें की चुनाव से पहले योगी सरकार इन 39 जातियों को अन्य पिछड़ा वर्ग यानि की ओबीसी में शामिल कर सकती हैं। इसको लेकर तैयारी चल रही हैं। वर्तमान समय में यूपी में कुल 79 जातियां ओबीसी की सूची में पहले से ही शामिल हैं।
यूपी में 39 जातियां अन्य पिछड़ा वर्ग में होगी शामिल, देखें लिस्ट?
जैसवार राजपूत, रूहेला, हिन्दू भाट, भट्ट, गोरिया, बोट, मुस्लिम शाह, मुस्लिम कायस्थ, पंवरिया, उमरिया, नोवाना, मुस्लिम भाट, हिन्दू कायस्थ, केसरवानी वैश्य, बागवान, ओमर बनिया, माहौर वैश्य, बर्नवाल, कमलापुरी वैश्य, कोर क्षत्रिय राजपूत, दोहर, अयोध्यावासी वैश्य, भूर्तिया, अग्रहरि, दोसर वैश्य। ।

0 comments:
Post a Comment