गोपालगंज, पूर्णिया, दरभंगा में जमीन का कागज कैसे निकालें
गोपालगंज, पूर्णिया, दरभंगा में जमीन का कागज निकालने के लिए lrc.bih.nic.in वेब पोर्टल को ओपन करें, इसके बाद अपने जिला का नाम चुनें, फिर अपने अंचल का नाम चुनें, इसके बाद अपने मौजा का नाम चुनें, फिर रैयतधारी का नाम चुनें, इसके बाद जमीन का कागज निकाल सकते हैं।
वहीं गोपालगंज, पूर्णिया, दरभंगा में जमीन का पुराना रिकार्ड देखने के लिए आपको बिहार की राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर जाना होगा। इस ऑफिशल वेबसाइट पर आपको view registered document के विकल्प को सिलेक्ट करना होगा। अपने जिला, अंचल, सर्किल मौजा और रैयत के नाम सलेक्ट कर जमीन का रिकॉड देख सकते हैं।
आपको बता दें की राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ से आप अपने जमीन का केवाला भी निकाल सकते हैं। इन कागजातों को निकालने के लिए आपसे किसी तरह के शुल्क नहीं लिए जाएंगे।

0 comments:
Post a Comment