खबर के मुताबिक गंगा का पानी धरणीपट्टी पश्चिमी, बघड़ा, दक्षिणी डुमरी, राजपुर जौनापुर तथा विशनपुर बेरी के इलाकों में फैल गया हैं। इससे यहां के लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। साथ ही साथ घरों में बाढ़ का पानी भी घुसने लगा हैं।
वहीं समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीनगर प्रखंड के चकपारणों, गोनसा, करीमनगर, हसनपुर, बलुआही, बहादुरचक में बाढ़ का पानी प्रवेस कर गया हैं। सड़कों पर भी दो फीट तक पानी आ गया हैं। जिससे आवागवन भी प्रभावित हो रहा हैं।
इतना ही नहीं शंकरपुर से धरमपुर जाने वाली सड़क पर भी दो फीट बह रहा हैं। जबकि कुरसाहा-सुल्तानपुर पथ पर भी पानी का तेज बहाव हैं। इससे लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा हैं। बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हैं।

0 comments:
Post a Comment